LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 19 May 2026: संपन्न हुई 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक.. सीएम साय समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने की शिरकत.. देखें तस्वीरें

Ads

Today Live Breaking News and Updates 19 May 2026: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक खत्म, गृहमंत्री अमित शाह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 08:55 AM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 10:24 AM IST

Today Live Breaking News and Updates 19 May 2026 26

The liveblog has ended.

Today Live Breaking News and Updates 19 May 2026 जगदलपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कुपोषण खत्म करने, स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या कम करने और यौन अपराधों में 100 प्रतिशत सजा सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि जिस बस्तर क्षेत्र को कभी लाल आतंक यानी नक्सलवाद के लिए जाना जाता था, आज वह नक्सलवाद और विवाद दोनों से मुक्त हो चुका है।

उन्होंने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद से जुड़े राज्यों के बीच अब किसी तरह का विवाद नहीं है, जो बड़ी उपलब्धि है। बैठक में राज्य स्तर पर साइबर हेल्पलाइन शुरू करने पर भी चर्चा की गई। इससे पहले अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सुरक्षा बलों की बहादुरी और बलिदान की वजह से भारत तय समय से पहले ही नक्सल मुक्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि बस्तर के लोगों में अब डर का माहौल खत्म हो चुका है और लोग खुले माहौल में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त 2024 में यह लक्ष्य रखा गया था कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त किया जाएगा, लेकिन सुरक्षा बलों की कार्रवाई से यह लक्ष्य पहले ही हासिल कर लिया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

The liveblog has ended.