Dhanteras 2022 Hindi tips: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 5 वस्तुएं, मिलेगी तरक्की और होगी मां लक्ष्मी की कृपा

Ads

Dhanteras 2022: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 5 वस्तुएं, मिलेगी तरक्की और होगी मां लक्ष्मी की कृपा Must buy these 5 items on Dhanteras

  •  
  • Publish Date - October 12, 2022 / 10:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:07 AM IST

Dhanteras 2022

Dhanteras 2022: धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन हिंदू लोग भगवान कुबेर जो धन के देवता है और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। हर साल धनतेरस कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल यह 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यहां उन चीजों की सूची दी गई है जिन्हें आप धनतेरस 2022 में खरीद सकते हैं।

बर्तन
इस दिन चांदी, तांबे और पीतल के बर्तन खरीदना शुभ होता है। हालांकि, स्टील और लोहे से बने बर्तन खरीदने से बचना चाहिए। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन घर में कभी भी खाली बर्तन नहीं लाना चाहिए, घर में प्रवेश करने से पहले उसमें पानी या भोजन भर लेना चाहिए।

Read more: Cough Syrup Deaths: बच्चों की मौत पर सख्त हुई केंद्र सरकार, भारतीय दवा कंपनी पर उठे सवाल, एक्सपर्ट कमेटी करेगी जांच 

झाड़ू
इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा मानते हैं कि इस मौके पर झाड़ू खरीदने से घर से जुड़ी सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम
कीमती इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने का अगर आप इंतजार कर रहे हैं तो धनतेरस के दिन उसे खरीद सकते हैं। घरेलू उपकरणों से लेकर फोन और लैपटॉप तक, सभी इस दिन खरीदना अच्छा रहेगा।

Read more: Salary Hike: दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मासिक वेतन में हुई बढ़ोतरी, सरकार ने किया ऐलान 

गोमती चक्र
Dhanteras 2022:  यह एक दुर्लभ समुद्री घोंघा है जो गोमती नदी में पाया जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इसे पवित्र माना जाता है और इसका उपयोग दिवाली की पूजा में करते है। ऐसा मानते है कि इसे खरीदने से जीवन में सफलता मिलती है और लोगों की बुरी नजर नहीं लगती है।

धनिया
धनतेरस के दिन खड़ा धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन धनिया खरीद कर मां लक्ष्मी और धन कुबेर को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से कभी धन की हानि नहीं होती है और धन –संपदा में वृद्धि होती है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें