DTO Road Accident Death in Telangana || Telangana Samvad file
भूपालपल्ली: पड़ोसी राज्य तेलंगाना के भूपालपल्ली जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में जिला परिवहन अधिकारी (DTO) की मौत हो गई। (DTO Road Accident Death in Telangana) पुलिस के मुताबिक़ कोयला लेकर जा रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
Telangana: District Transport Officer dies after speeding lorry hits him. pic.twitter.com/Qs5Y5yFEaq
— News Arena India (@NewsArenaIndia) June 22, 2026
पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे DTO कार्यालय के सामने हुई। जिला परिवहन अधिकारी वेंकन्ना अपनी कार से उतरकर कार्यालय की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गया था। जिसके कारण ड्राइवर वाहन पर कंट्रोल नहीं रख पाया और ट्रक सीधे अधिकारी से जा टकराया।
हादसे में वेंकन्ना को गंभीर चोटें आईं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भूपालपल्ली अस्पताल भेज दिया। (DTO Road Accident Death in Telangana) पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
भूपालपल्ली में ड्यूटी के दौरान कार्यरत डीटीओ एम. वेंकन्ना के निधन पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री रेड्डी ने इस घटना की समग्र एवं निष्पक्ष जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए परिवहन विभाग के संयुक्त आयुक्त को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एम. वेंकन्ना के परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी तथा हर प्रकार से उनके साथ खड़ी रहेगी।
भूपालपल्ली में ड्यूटी के दौरान कार्यरत डीटीओ श्री एम. वेंकन्ना के निधन पर मुख्यमंत्री श्री @revanth_anumula जी ने गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी ने इस घटना की समग्र एवं निष्पक्ष जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए परिवहन विभाग के संयुक्त आयुक्त को… pic.twitter.com/kXxm4kdnzy
— Telangana Samvad (@TelanganaSamvad) June 22, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इससे पहले 18 जून को तेलंगाना के जंगांव जिले में भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। सड़क किनारे पंचर हुए मिनी ट्रक की मरम्मत कर रहे तीन लोगों को एक ट्रक ने कुचल दिया था। पुलिस के अनुसार मोड़ पर आते समय ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। (DTO Road Accident Death in Telangana) हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
‘कांच नगरी’ और ‘ताला नगरी’ विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी : योगी
कतर: गैस निर्यात टर्मिनल दोबारा शुरू करने के दौरान विस्फोट में 54 लोग घायल, 18 लापता
सांसद रंधावा ने एआईसीसी का ‘फर्जी’ पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायत की
छत्तीसगढ़ : आईएसआई के साथ संपर्क के आरोप में पंजाब का एक व्यक्ति गिरफ्तार
बागी सांसद की पार्षद पुत्री ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की, पार्टी के प्रति वफादारी जताई
‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की पहली किस्त एक जुलाई को महिलाओं को मिलेगी: पंजाब के मुख्यमंत्री