ईवीएम छेड़छाड़, चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस से सैयद शुजा पर एफआईआर करने कहा

Ads

ईवीएम छेड़छाड़, चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस से सैयद शुजा पर एफआईआर करने कहा

  •  
  • Publish Date - January 22, 2019 / 12:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

नई दिल्ली। ईवीएम में छेड़छाड़ का दावा सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने 2014 लोकसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाने वाले स्वघोषित साइबर विशेषज्ञ के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने पुलिस से एफआईआर दर्ज करने कहा है। साइबर विशेषज्ञ सैयद शुजा ने दावा किया था कि 2014 के लोकसभा चुनाव में धांधली हुई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि सैयद शुजा ने धारा 505 (1) का कथित तौर पर उल्लंघन किया है। यह धारा दहशत पैदा करने वाले अफवाह फैलाने से जुड़ी हुई है।

चुनाव आयोग ने कहा, मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से यह आयोग के संज्ञान में आया है कि कथित रूप से सैयद शुजा ने दावा किया था कि वह ईवीएम डिजाइन टीम का हिस्सा था और वह भारत में चुनावों में इस्तेमाल किए गए ईवीएम को हैक कर सकता है।

यह भी पढ़ें : मालदा में अमित शाह ने साधा ममता सरकार पर निशाना, कहा- यहां दुर्गा विसर्जन की अनुमति नहीं मिलती 

बता दें कि लंदन में शुजा ने दावा किया कि ईवीएम हैक होने की जानकारी भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे को थी। शुजा का दावा है कि दावा के मुताबिक यूपी, गुजरात एवं महाराष्ट्र में इवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई और 2014 के आम चुनावों में भी इसे प्रभावित किया गया। हालांकि, चुनाव आयोग ने एक बार फिर कहा कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है।