SBI All Branches Open in India: बैंक कर्मियों के हड़ताल के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला, कहा- देशभर में खुली रहेंगी सभी शाखाएं…होंगे बैंकिंग से जुड़े कामकाज

Ads

SBI All Branches Open in India: बैंक कर्मियों के हड़ताल के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला, कहा- देशभर में खुली रहेंगी सभी शाखाएं...होंगे बैंकिंग से जुड़े कामकाज

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 12:56 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 12:57 PM IST

SBI All Branches Open in India: बैंक कर्मियों के हड़ताल के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला, कहा- देशभर में खुली रहेंगी सभी शाखाएं...होंगे बैंकिंग से जुड़े कामकाज / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे
  • 28 से 30 सितंबर तक UFBU ने तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित
  • SBI ने भी 27 सितंबर को अपनी सभी शाखाएं खोलने और सामान्य बैंकिंग सेवाएं देने की जानकारी दी

नई दिल्ली: SBI All Branches Open in India बैंक संघों के संयुक्त मंच (यूएफबीयू) द्वारा 28 से 30 सितंबर, 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर सरकार ने नागरिकों की बैंकिंग आवश्यकताओं की रक्षा के लिए विशेष कदम उठाए हैं क्योंकि इस हड़ताल के साथ 26 और 27 सितंबर के पिछले सप्ताहांत की छुट्टियां भी जुड़ जाती हैं।

शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे बैंक

SBI All Branches Open in India यह सुनिश्चित करने के लिए कि जनता की वास्तविक बैंकिंग आवश्यकताओं पर लंबे समय तक प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार, 27 सितंबर, 2026 को सामान्य रूप से कार्य करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितम्‍बर, 2026 को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है।

बैंकों हड़ताल को देखते हुए लिया फैसला

विभाग ने जोर देते हुए कहा कि बैंक ग्राहकों का कल्याण और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने की अपील की है और आवश्यक बैंकिंग सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपाय भी किए हैं।

28 सितंबर से तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

बता दें कि यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स ने कहा है कि उप मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष मंगलवार हुई सुलह बैठक में कोई नतीजा न निकलने के कारण 28 सितंबर से तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का फैसला बरकरार रहेगा। उल्लेखनीय है वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बैंक कर्मचारियों से हड़ताल करने से बचने और अपने शेष मांगों को संवाद के माध्यम से हल करने की अपील की थी जिसके बाद यह सुलह बैठक हुई। बैंकिंग कार्यबल के 90 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाला यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स अन्य मांगों के साथ मुख्य रूप से पांच दिन की बैंकिंग की मांग कर रहा है।

बैंक ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला

“ग्राहकों के लिए सूचना
रविवार, 27 सितंबर 2026 को भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाएँ खुली रहेंगी और सामान्य रूप से कामकाज करेंगी। ग्राहक अपनी बैंकिंग जरूरतों के लिए भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में जा सकते हैं।”

ये भी पढ़ें

Bank Holiday 27 सितंबर 2026 को बैंक खुले रहेंगे या बंद?

27 सितंबर 2026, रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। SBI ने भी अपनी सभी शाखाएं खोलने की जानकारी दी है।

Bank Holiday के बावजूद 27 सितंबर को SBI खुला रहेगा?

हां। SBI की ओर से जारी ग्राहक सूचना के अनुसार 27 सितंबर को उसकी सभी शाखाएं खुली रहेंगी और सामान्य बैंकिंग कामकाज होगा।

28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल कब होगी?

UFBU ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित की है।

बैंक कर्मचारी 28 सितंबर की हड़ताल क्यों कर रहे हैं?

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करना समेत अन्य मांगें शामिल हैं। सुलह बैठक में समाधान नहीं निकलने के बाद UFBU ने हड़ताल का फैसला बरकरार रखा है।

क्या 27 सितंबर को बैंक में सामान्य कामकाज होगा?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और SBI की शाखाएं 27 सितंबर को सामान्य रूप से काम करेंगी। RBI ने संबंधित बैंकिंग ढांचे को भी उस दिन संचालित रखने की अनुमति दी है।