#IBC24Jansamwad: ‘आपने कहा था हमारी सरकार बना दो पैदल नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन आपको खुद वहां पैदल जाना पड़ा’ IBC24 तीखे सवालों में फंसे अमरजीत भगत

Ads

#IBC24Jansamwad: 'आपने कहा था हमारी सरकार बना दो पैदल नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन आपको खुद वहां पैदल जाना पड़ा'

  •  
  • Publish Date - August 6, 2023 / 01:42 PM IST,
    Updated On - August 6, 2023 / 01:42 PM IST

सरगुजा : #IBC24Jansamwad : इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव को लेकर सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में चुनावी दौरा शुरू हो गया है। इस क्रम में छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 के भी के खास चुनावी कार्यक्रम जनसंवाद का आयोजन किया जा रहा है। लगातार जनसंवाद के माध्यम से IBC24 नेता और जनता के बीच रूबरू हो रहे हैं।

Read More: दर्दनाक हादसा: नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, मौके पर तीन लोगों की मौत, 24 घायल

#IBC24Jansamwad : इसी बीच एक बार फिर IBC24 का छत्तीसगढ़ के सरगुजा में जनसंवाद का कार्यक्रम हो रहा है। इस कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के नेताओं से IBC24 जनता से जुड़े मुद्दों पर सीधा सवाल कर रहा है और अपनी सामाजिक प्रतिबद्वता को निभाते हुए जनप्रतिनिधियों की बातों को आप तक पहुंचा रहा है।

Read More: छत्तीसगढ़: यहां कल बंद रहेंगे सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान औऱ स्कूल कॉलेज, हिन्दू संगठन ने किया बन्द का आह्वान 

#IBC24Jansamwad : आपको बता दें जनसंवाद कार्यक्रम के पहले सेशन में प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत जनता से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे हैं। सवाल जवाब के दौरान मंच में उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी और मंत्री अमरजीत भगत ने सवालों का जवाब दिया। IBC24 ने मंत्री अमरजीत भगत से पूछा कि आपने कहा था हमारी सरकार बना दो पैदल नहीं जाना पड़ेगा। इस सवाल का जवाब उन्होंने दिया।