Today Live Breaking News and Updates 08 March 2026
IND Vs NZ T20 World Cup Final Live: अहमदाबाद: भारत अब एक बार फिर विश्वविजेता बन गया है। टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से मात दे दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 5 विकेट खोकर 19 चौकों और 18 छक्कों के सहारे 255 रन बनाए।
IND Vs NZ T20 World Cup Final Live:अहमदाबाद: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 52 रन, ईशान किशन ने 54 रन, हार्दिक पांड्या ने 18 रन और शिवम दुबे ने 26 रनों की तूफानी पारी खेली है।
IND Vs NZ T20 World Cup Final Live: नई दिल्ली: अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पूरी तरह से 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए तैयार है। कुछ देर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत शुरू होगी। टीम इंडिया इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीतना चाहेगी। भारत अब तक दो बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बन चुका है। हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के सामने अच्छा नहीं है।
भारत चौथी बार और न्यूजीलैंड दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। भारत इससे पहले दो बार चैंपियन बना और एक बार फाइनल में श्रीलंका से हारा था। वहीं न्यूजीलैंड एक बार ही फाइनल खेला है और उसे खिताबी मैच में हार मिली थी। अब कीवी टीम दूसरी बार फाइनल खेलने जा रही है। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था तो न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को पटका था।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
टिम सेफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
Today Live Breaking News and Updates 08 March 2026: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त (Mahatari Vandana Yojana 25th installment)आज जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर से इस योजना की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार राज्य की 69 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री बस्तर से कार्यक्रम के दौरान डिजिटल माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और परिवार के खर्चों में उन्हें सहयोग मिल सके।