Today News & Live Update 01 June 2025: अहमदाबाद: आज आईपीएल 2025 का क्वालिफायर 2 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति में है हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी जबकि जीतने वाली टीम 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से फाइनल में भिड़ेगी। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। अहमदाबाद की पिच पर सामान्यतः बल्लेबाजों को मदद मिलती है लेकिन मैच के दौरान ओस और मौसम की स्थिति भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। टीमों के लिए गेंदबाजी करने का निर्णय अक्सर पिच की परिस्थितियों और ओस के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया जाता है।