Jabalpur Hotel Virasat Spa Center Sex Racket : इस होटल के बंद कमरे में चलता था ‘जिस्मफरोशी’ का गंदा धंधा.. महज 500 रुपये में हो जाता था अय्याशी का इंतज़ाम, जानें कैसे हुआ भंडाफोड़

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के गोसलपुर क्षेत्र में पुलिस ने होटल विरासत के स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में होटल संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Jabalpur Hotel Virasat Spa Center Sex Racket : इस होटल के बंद कमरे में चलता था ‘जिस्मफरोशी’ का गंदा धंधा.. महज 500 रुपये में हो जाता था अय्याशी का इंतज़ाम, जानें कैसे हुआ भंडाफोड़

Jabalpur Hotel Virasat Spa Center Sex Racket / Image Source : FIILE

Modified Date: April 22, 2026 / 04:20 pm IST
Published Date: April 22, 2026 2:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जबलपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा भंडाफोड़
  • होटल संचालक समेत 3 लोग गिरफ्तार
  • स्पा सेंटर के अंदर चल रहा था अवैध धंधा

जबलपुर : Jabalpur Hotel Virasat Spa Center Sex Racket देश में लाख कोशिशों के बाद भी सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्यों के छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में ताज़ा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया है। जबलपुर जिले के गोसलपुर में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जहाँ होटल विरासत के स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का गोसलपुर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने होटल संचालक सुखदेव पटेल सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

500 रुपये देकर युवतियों से करता था जिस्मफरोशी

मिली जानकारी के अनुसार, होटल विरासत का संचालक सुखदेव पटेल इस सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था। आरोपी इस पूरे सेक्स रैकेट का संचालन होटल के अंदर स्थित स्पा में करता था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि संचालक युवतियों को मात्र 500 रुपये देकर उनसे देह व्यापार करवाता था। इस कार्रवाई में होटल संचालक सुखदेव पटेल समेत कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बनारस से भी सामने आया था ऐसा मामला

गौरतलब है कि इससे कुछ दिनों पहले बनारस में भी बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ था, जहाँ एक मकान में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। Jabalpur Hotel Virasat Spa Center Sex Racket इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एसओजी-2 टीम के साथ मिलकर घर पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें तीन सह-संचालक, चार युवतियां और एक युवक शामिल था ।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.