खेलो इंडिया यूथ गेम्स! अब तक प्रदेश की झोली में आए 44 पदक, आज से होगा कबड्डी के मुकाबलों का आगाज

Ads

Khelo India Youth Games MP : मप्र के खाते में 44 पदक आ चुके है। पदक तालिका में हरियाणा के साथ दूसरे नंबर पर प्रदेश की स्थिति बनी हुई है।

  •  
  • Publish Date - February 5, 2023 / 07:31 AM IST,
    Updated On - February 5, 2023 / 07:31 AM IST

Khelo India Youth Games

Khelo India Youth Games MP : भोपाल। मध्यप्रदेश में इस समय खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मुकाबले चल रहे है। जिसमें देशभर के खिलाड़ी अपना हुनर दिखा रहे है। अब तक मप्र के खाते में 44 पदक आ चुके है। पदक तालिका में हरियाणा के साथ दूसरे नंबर पर प्रदेश की स्थिति बनी हुई है। तो वहीं 64 पदक के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे है। प्रदेश को बॉक्सिंग और 3000 मी. रेस में गोल्ड मिला है। बॉक्सिंग में मप्र के हाथ 13 पदक आएं है।

read more : तबादलों का दौर जारी! IAS और HAS अफसरों का हुआ बड़ा फेरबदल, यहां देखें पूरी सूची

Khelo India Youth Games MP : अगर हरियाणा की बात करें तो हरियाणा की दीपिका ने भाला फेंक में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। तो वहीं प्रदेश ने महिला हॉकी में जीतकर अपना परचम लहराया है। लेकिन बास्केटबॉल में हार का सामना करना पड़ा। आज से कबड्डी के मुकाबलों का आगाज होने जा रहा है।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें