Tamilnadu Assembly Election Voting: “मतदान केंद्र सिनेमाघर नहीं है, यहां ड्रामा मत करों’.. वोटिंग के बीच जानें किसने लगाईं फोटो खिंचाने वाले सेलेब्रिटीज की क्लास..

Ads

Kollywood Actress Simran Critical Post: तमिलनाडु चुनाव में 84.45% मतदान, सिमरन ने सेलेब्रिटीज के फोटो ड्रामा पर जताई नाराजगी, वोटिंग पर दिया संदेश

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 08:54 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 08:54 PM IST

Kollywood Actress Simran Critical Post || Image- HT Entertainment file

HIGHLIGHTS
  • सिमरन ने मतदान केंद्र पर फोटो ड्रामा करने वालों को फटकारा
  • तमिलनाडु में 84.45 प्रतिशत मतदान दर्ज
  • 4 मई को चुनाव परिणाम होंगे घोषित

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान कई कॉलीवुड सितारे वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। (Kollywood Actress Simran Critical Post) चेन्नई में अभिनेत्री तृषा कृष्णन, एक्टर विजय, अजित कुमार, धनुष, रजनीकांत, विजय सेतुपति और कीर्ति सुरेश जैसे सितारे नजर आए। मतदान के बाद कुछ कलाकारों ने मीडिया से बातचीत भी की।

“शूटिंग की जगह नहीं है मतदान केंद्र” : ऐक्ट्रेस सिमरन

अभिनेत्री सिमरन ने भी वोट डाला, लेकिन उन्होंने लोगों के रवैये पर अलग नजरिया पेश किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी उंगली पर लगी स्याही की तस्वीर साझा की और लिखा कि मतदान केंद्र कोई फिल्म की शूटिंग की जगह नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मतदान को गंभीरता से लें और इसे अपनी जिम्मेदारी समझें।

84.45 मतदाताओं ने किया मतदान

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए मतदान गुरुवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक़ इस बार चुनाव में राज्य के 84.45 मतदाताओं ने मतदान किया है, हालाँकि अन्तिम आंकड़ों में बदलाव संभव है। चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। (Kollywood Actress Simran Critical Post) जो मतदाता समय से पहले मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे, उन्हें भी वोट डालने की अनुमति दी गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार तिरुप्पुर में सबसे ज्यादा करीब 62.97 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि नीलगिरि में सबसे कम 50.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

4 मई को घोषित होंगे परिणाम जारी

राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन और भाजपा-एआईएडीएमके गठबंधन के बीच माना जा रहा है। इसके साथ ही अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलागा वेट्री कज़गम के मैदान में उतरने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। इस बार चुनाव में कई दलों के शामिल होने से मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय होता नजर आ रहा है। अब सभी की नजरें 4 मई को घोषित होने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि तमिलनाडु में अगली सरकार किसकी बनेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज

Q1. सिमरन ने क्या बयान दिया?

Simran ने कहा मतदान केंद्र शूटिंग की जगह नहीं, जिम्मेदारी समझें।

Q2. तमिलनाडु में मतदान प्रतिशत कितना रहा?

तमिलनाडु में इस बार लगभग 84.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Q3. चुनाव परिणाम कब घोषित होंगे?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

शीर्ष 5 समाचार