पिता की कार से नाबालिग ने कई लोगों को रौंदा, चार महिलाओं की दर्दनाक मौत

Accident news : करीमनगर के सीपी वी सत्यनारायण ने बातया कि कार में सवार नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पिता की कार से नाबालिग ने कई लोगों को रौंदा, चार महिलाओं की दर्दनाक मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:26 am IST
Published Date: February 1, 2022 9:30 am IST

तेलंगाना। एक नाबालिग ने तेज रफ्तार कार से चार महिलाओं को टक्कर मार दी। जिनकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग ने कार फुटपाथ चढ़ा दी। इस दौरान फुटपाथ पर बैठे लोग कार की चपेट में आ गए। करीमनगर के सीपी वी सत्यनारायण ने बातया कि कार में सवार नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: सिविल लाइन इलाके से फल कारोबारी का अपहरण करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, इसलिए दिए थे वारदात को अंजाम

इधर हादसे की दर्दनाक घटना से लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है  कि नाबालिग ने पिता से चोरी छिपे कार की चाबी ले ली थी। इसके बाद अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर निकले थे। वहीं कार में मस्ती के दौरान फुल स्पीड में फुटपाथ पर चढ़ा दिया।

यह भी पढ़ें: सिविल लाइन इलाके से फल कारोबारी का अपहरण करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, इसलिए दिए थे वारदात को अंजाम

हादसे में मृत चार महिलाओं की शिनाख्त अभी नहीं हुई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

यह भी पढ़ें:  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया नवनिर्मित शिल्प उपवन में कलाकृतियों का उद्घाटन, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी रहे मौजूद


लेखक के बारे में