Morena Sex Racket. Image Credit: IBC24.in File Image
मुरैना। Morena Sex Racket मध्यप्रदेश के मुरैना शहर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से 3 से 4 लोग फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। मामला NH-44 स्थित कान्हा पैलेस का बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, कान्हा पैलेस में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों और एक युवक को पकड़ा। वहीं, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद NH-44 स्थित कान्हा पैलेस में हड़कंप मच गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गतिविधि का संचालन कब से किया जा रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।