Mukesh Ambani Big Announcement: पूर्वोत्तर के लिए रिलायंस का बड़ा ऐलान! 75 हजार करोड़ का निवेश, 25 लाख रोजगार और 350 बायोगैस प्लांट
पूर्वोत्तर के लिए रिलायंस का बड़ा ऐलान…Mukesh Ambani Big Announcement: Reliance’s big announcement for Northeast! Investment
- रिलायंस ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रखा 75 हजार करोड़ का निवेश लक्ष्य
- 25 लाख नए रोजगार मिलेंगे,350 बायोगैस संयंत्र लगाएगी रिलायंस
- इस वर्ष पूर्वोत्तर में 1 करोड़ लोग जियो 5जी नेटवर्क से जुड़ जाएंगे
नई दिल्ली: Mukesh Ambani Big Announcement: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पूर्वोत्तर भारत में विकास की एक नई इबारत लिखने का ऐलान करते हुए 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना प्रस्तुत की है। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट में बोलते हुए अंबानी ने बताया कि यह निवेश अगले पांच वर्षों में किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में 25 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
Mukesh Ambani Big Announcement: रिलायंस फिलहाल पूर्वोत्तर राज्यों में करीब 30,000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। नई योजना के तहत 45,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश इन राज्यों में किया जाएगा। यह निवेश बुनियादी ढांचे, डिजिटल कनेक्टिविटी, कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा और खेल जैसे कई क्षेत्रों को गति देगा।
Mukesh Ambani Big Announcement: मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो का 5G नेटवर्क अब पूर्वोत्तर की 90% आबादी तक पहुंच गया है। फिलहाल 50 लाख लोग जियो 5G नेटवर्क से जुड़े हैं और इस साल के अंत तक यह संख्या 1 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। यह डिजिटल परिवर्तन शिक्षा, स्वास्थ्य और कारोबार में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए रिलायंस रिटेल सीधे किसानों से उपज की खरीद को प्रोत्साहित करेगी। साथ ही 350 बायोगैस संयंत्र स्थापित किए जाएंगे जिससे सतत विकास और ग्रामीण ऊर्जा सुरक्षा को बल मिलेगा।
Read More : Shajapur Road Accident: दर्दनाक हादसा...बस और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, मौके पर ही दो लोगों की मौत, एक घायल
Mukesh Ambani Big Announcement: स्वास्थ्य क्षेत्र में रिलायंस फाउंडेशन ने मणिपुर में 150 बिस्तरों वाला कैंसर अस्पताल स्थापित किया है। साथ ही मिजोरम विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी में स्तन कैंसर की देखभाल के लिए जीनोमिक डेटा पर अनुसंधान चलाया जा रहा है। गुवाहाटी में फाउंडेशन ने एक अत्याधुनिक मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक और रिसर्च लैब की भी स्थापना की है जो भारत की सबसे बड़ी जीनोम सीक्वेंस क्षमताओं से युक्त होगी। रिलायंस फाउंडेशन पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों में ओलंपिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगा। अंबानी ने उम्मीद जताई कि यहां से निकले युवा भविष्य में ओलंपिक पदक विजेता बन सकते हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह निवेश मुख्यतः डिजिटल कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, खेल और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mukesh Ambani Big Announcement: Reliance's big announcement for Northeast
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm