Raipur Police Constable Sucide News: राजधानी में पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ने दी जान, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

Ads

Raipur Police Constable Sucide News: राजधानी में पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ने दी जान, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - August 1, 2026 / 03:45 PM IST,
    Updated On - August 1, 2026 / 04:00 PM IST

Raipur Police Constable Sucide News: राजधानी में पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ने दी जान, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • रायपुर पुलिस लाइन में पदस्थ एक पुलिस जवान की मौत
  • प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विषाक्त पदार्थ सेवन की आशंका, आधिकारिक पुष्टि बाकी
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

रायपुर। Raipur Police Constable Sucide News: छत्तीसगढ़ की राजधानी से आत्महत्या का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि सुसाइड किसी और ने नहीं बल्कि एक पुलिस आरक्षक ने की है। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

Raipur Police Constable Sucide News मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना इलाके का है, जहां रायपुर पुलिस लाइन (raipur police line news)  में पदस्थ डाइवर ने अमलीडीह पुलिस लाइन आवास में की खुदकुशी की है। बताया जा रहा है कि मृतक पुलिस जवान ने जहर खाकर अपनी जान दी है। फ़िलहाल उसने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। खबर लिखे जाने तक आरक्षक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें

यह घटना कहां की है?

यह घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित अमलीडीह पुलिस लाइन आवास की बताई जा रही है।

मृतक कौन था?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक रायपुर पुलिस लाइन में पदस्थ एक पुलिस चालक (ड्राइवर) था। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई थी।

क्या आत्महत्या की आधिकारिक पुष्टि हो गई है?

अभी आधिकारिक रूप से मौत के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

क्या मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस आगे क्या कर रही है?

पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.