Vande Bharat IBC24 News: महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद नए सिरे से होगा राम मंदिर ट्रस्ट का गठन!.. आखिर किस दिशा में जा रही पूरी जांच, जानें
Ram Mandir Donation Embezzlement Case: राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच तेज, गिरफ्तारियों के बीच ट्रस्ट में बदलाव और पुनर्गठन की चर्चाएं तेज हुईं।
Ram Mandir Donation Embezzlement Case || Image- IBC24 News File
- चढ़ावा मामले में आठ आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
- ट्रस्ट में प्रशासनिक बदलाव की चर्चाएं तेज।
- एसआईटी पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी।
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में जांच तेज हो गई है। मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। (Ram Mandir Donation Embezzlement Case) सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी प्रबंधन संबंधी जिम्मेदारियों से अलग कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही ट्रस्ट का पुनर्गठन किया जा सकता है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
8 आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत
ट्रस्ट के एक सदस्य की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चंपत राय के चालक टिन्नू यादव समेत मंदिर व्यवस्था से जुड़े कई लोग शामिल हैं। शुक्रवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान करीब 80 लाख रुपये की बरामदगी भी हुई है। हालांकि, इस बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
SIT जांच में तेजी
मामले की जांच के लिए 13 जून को विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। SIT ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। (Ram Mandir Donation Embezzlement Case) इसके बाद कार्रवाई तेज हुई और गिरफ्तारियां की गईं। जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही हैं।
मामले पर सियासत भी तेज
इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्ष सरकार पर बड़े लोगों को बचाने का आरोप लगा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आस्था के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
अब आगे क्या?
रामलला के चढ़ावे से जुड़े इस मामले ने ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। (Ram Mandir Donation Embezzlement Case) गिरफ्तारी, इस्तीफों और जांच के बीच अब सबकी नजर SIT की अगली कार्रवाई, संभावित नए खुलासों और ट्रस्ट के पुनर्गठन पर टिकी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की जिम्मेदारी और जवाबदेही की तस्वीर साफ हो सकेगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
प्रधानमंत्री मोदी ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
असम: कामाख्या मंदिर के कपाट भक्तों के लिए फिर से खुले, अंबुबाची मेला समाप्त
एआई सेवाओं से भारतीय आईटी कंपनियों को 10-12 अरब डॉलर का राजस्व: नासकॉम
नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को दी सुपारी,गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर : उप राज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने आशूरा पर इमाम हुसैन को याद किया

Facebook


