WSIS Prizes 2026: डिजिटल क्षेत्र में बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि.. जिनेवा में सम्मान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गदगद, आप भी जानें भारत ने क्या किया हासिल
WSIS Prizes 2026: भारत की 'समृद्ध ग्राम' परियोजना ने WSIS प्राइज 2026 जीता, ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को वैश्विक स्तर पर मिली बड़ी पहचान।
Samriddh Gram project declared global winner at WSIS Prizes 2026
- 'समृद्ध ग्राम' परियोजना को WSIS प्राइज 2026।
- ITU ने जिनेवा में दिया वैश्विक सम्मान।
- भारतनेट से गांवों तक पहुंच रहीं डिजिटल सेवाएं।
नई दिल्ली: भारत को डिजिटल क्षेत्र में बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि मिली है। दूरसंचार विभाग (DoT) की ‘समृद्ध ग्राम: इंटीग्रेटेड फिजिटल सर्विस डिलीवरी मॉडल’ परियोजना को WSIS प्राइज 2026 में ‘Enabling Environment’ श्रेणी का वैश्विक विजेता घोषित किया गया है। (Samriddh Gram project declared global winner at WSIS Prizes 2026) यह सम्मान इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) ने जिनेवा में आयोजित WSIS फोरम 2026 के दौरान प्रदान किया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
A Proud Moment on the Global Stage for India’s Rural Digital Revolution!
Department of Telecommunication (DoT) flagship initiative #SamriddhGram has won the prestigious #WSISPrizes2026 under Category C6: Enabling Environment.
Driven by PM @narendramodi‘s vision, this initiative… pic.twitter.com/tXVmn9d4MN
— DoT India (@DoT_India) July 9, 2026
डिजिटल इंडिया के विजन को वैश्विक स्तर पर पहचान
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और समावेशी डिजिटल इंडिया के विजन को वैश्विक स्तर पर मिली पहचान है।
समृद्ध ग्राम परियोजना दूरसंचार विभाग की प्रमुख पहल है, जिसे भारतनेट (BharatNet) नेटवर्क के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाएं पहुंचाने के लिए विकसित किया गया है। इसके तहत गांवों में ‘समृद्धि केंद्र’ बनाए गए हैं, जहां एक ही स्थान पर ऑनलाइन और ऑफलाइन यानी फिजिटल माध्यम से कई सरकारी और नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
जानें ‘समृद्ध ग्राम’ का उद्देश्य
इन केंद्रों पर टेलीमेडिसिन, हेल्थ एटीएम, जन औषधि केंद्र, स्मार्ट क्लास, कौशल विकास, मिट्टी परीक्षण, ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं, ई-गवर्नेंस, बैंकिंग, ई-कॉमर्स, इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। (Samriddh Gram project declared global winner at WSIS Prizes 2026) इसका उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से आवश्यक सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दूरसंचार विभाग के अनुसार, यह परियोजना केवल इंटरनेट कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य डिजिटल तकनीक के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। यही नवाचार और प्रभाव इस परियोजना को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाने में सफल रहा।
इन्हें भी पढ़ें:
यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया गया निशाना
ट्रंप का दावा: पिछले साल भारत-पाक संघर्ष में 11 लड़ाकू विमान गिरे; विवाद सुलझाने की बात दोहराई
युवी पाजी, रिकी सर की वजह से यहां तक पहुंचा : भारतीय टीम में चुने जाने पर प्रभसिमरन
मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल मोस्टिन से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

Facebook


