Sarkari Naukri 2026 | Photo Credit: AI
देहरादून: Sarkari Naukri 2026 देशभर में आज भी लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने का सपना लेकर तैयारी कर रहे हैं। कोई प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कर रहा है तो कोई सालों से भर्ती का इंतजार कर रहा है। अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, उत्तराखंड में बंपर भर्ती निकली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने खाली पड़े विभिन्न विभागों में नौकरी का विज्ञापन जारी जारी किया है।
Sarkari Naukri 2026 जारी विज्ञापन के अनुसार, 379 पदों पर भर्ती की जारी है। जिसमें लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा), कैशियर कम सहायक लेखाकार के पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
1. लेखाकार (ब्रिडकुल) – 01 पद, वेतनमान लेवल-06, 35,400 – 1,12,400 रुपये
2. सहायक लेखाकार के 370 पद – उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि०, पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन, जल विद्युत निगम, पर्यटन विकास परिषद्, जल संस्थान, ब्रिडकुल, निदेशालय विभागीय लेखा, जिला कोषागार अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, चम्पावत, बागेश्वर, निदेशालय कोषागार पेंशन एवं हकदारी तथा अभियोजन विभाग में। वेतनमान लेवल-05, 29,200 – 94,300 रुपये। इसमें सबसे अधिक 230 पद निदेशालय विभागीय लेखा में हैं।
3. कार्यालय सहायक-तृतीय (लेखा) (PTCUL) – 05 पद, लेवल-04, 27,200 – 86,100 रुपये
4. कैशियर कम-सहायक लेखाकार (विद्युत नियामक आयोग, देहरादून) – 01 पद, लेवल-04, 25,500 – 81,100 रुपये
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों के अंतर्गत लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार / कनिष्ठ सम्परीक्षक, कैशियर कम सहायक लेखाकार के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन जारी। pic.twitter.com/2NT8Xgv0Yh
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) July 21, 2026