Home » Breaking News » Shani Lok In Morena: Shani Lok is being built in this Tretayugin
Shani Lok In Morena : इस त्रेतायुगीन शनि मंदिर में बन रहा है शनि लोक, नागर शैली में भव्य तोरण द्वार, अयोध्या के राम मंदिर से है कनेक्शन, जानें क्या है खासियत
Ads
इस त्रेतायुगीन शनि मंदिर में बन रहा है शनि लोक....Shani Lok In Morena: Shani Lok is being built in this Tretayugin Shani temple
मुरैना : Shani Lok In Morena जिले के ऐंती स्थित त्रेतायुगीन शनि मंदिर में शनि लोक के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। इस पवित्र स्थल पर भव्य तोरण द्वार का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें वही राजस्थान का पत्थर लगाया जा रहा है जो अयोध्या के श्रीराम मंदिर में उपयोग हुआ है।
Shani Lok In Morena : शनि मंदिर का तोरण द्वार लगभग तैयार हो चुका है। इस भव्य संरचना के निर्माण में 1 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत आई है। यह तोरण द्वार विशेष रूप से भरतपुर, राजस्थान के हल्के गुलाबी रेतीले पत्थर से बनाया जा रहा है। इस द्वार की डिजाइन अयोध्या के राम मंदिर के वास्तुकार सीबी सोमपुरा ने तैयार की है।
Shani Lok In Morena :मंदिर परिसर में एक बड़ी और एक छोटी परिक्रमा मार्ग बनाई जा रही है। इसमें चंबल क्षेत्र के ऋषियों और सप्त ऋषियों की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा भगवान शंकर और श्रीराम की विशाल प्रतिमाओं का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे यह स्थान आध्यात्मिक रूप से और भी महत्वपूर्ण बन जाएगा।
Shani Lok In Morena : मुरैना जिले के प्रसिद्ध शनि मंदिर के विकास को लेकर प्रशासनिक अधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष विशेष रुचि ले रहे हैं। मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बताया कि सभी निर्माण कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं, ताकि शनि अमावस्या मेले से पहले तोरण द्वार का निर्माण पूर्ण हो जाए।
Shani Lok In Morena : आगामी 29 मार्च को शनि अमावस्या के अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का भी प्रबंध किया जा रहा है।