Thalapathy Vijay Latest Decision: स्कूल-कॉलेज से 500 मीटर के दायरे के शराब दुकान होंगे बंद.. इस राज्य में शुरु हुई प्रक्रिया, महिलाओं के खातों में भी कल से जमा होंगे पैसे

Ads

Thalapathy Vijay Latest Key Decision: तमिलनाडु सरकार महिलाओं को सहायता राशि जारी रखेगी, 717 TASMAC दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया।

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 04:33 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 04:33 PM IST

Thalapathy Vijay Latest Key Decision || AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • महिलाओं को 1000 रुपये सहायता राशि जारी रखने का फैसला।
  • मंदिर, स्कूल और बस स्टैंड के पास 717 TASMAC दुकानें बंद होंगी।
  • मुख्यमंत्री विजय ने सामाजिक न्याय और जनहित को सरकार की प्राथमिकता बताया।

चेन्नई: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता राशि जारी रखने का फैसला किया है। (Thalapathy Vijay Latest Key Decision) सूत्रों के अनुसार, सरकार महिला लाभार्थियों के खातों में 1000 रुपये की सहायता राशि जमा करेगी, ताकि नई सरकार द्वारा वादा किए गए 2500 रुपये लागू होने तक भुगतान में कोई बाधा न आए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

TVK ने किया था 2500 रुपये देने का वादा

मुख्यमंत्री विजय ने सचिवालय में वित्त सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि पूर्व डीएमके सरकार की योजना के तहत मिलने वाली राशि समय पर जारी की जाए। टीवीके ने चुनाव के दौरान महिलाओं की मासिक सहायता राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने का वादा किया था।

इसी बीच, मुख्यमंत्री विजय ने राज्य में मंदिरों, स्कूलों, कॉलेजों और बस स्टैंडों के पास स्थित 717 TASMAC शराब दुकानों को बंद करने के आदेश दिए हैं। (Thalapathy Vijay Latest Key Decision) अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि 500 मीटर के दायरे में संचालित इन दुकानों को दो सप्ताह के भीतर बंद किया जाए।

सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए फैसला

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में TASMAC की कुल 4,765 दुकानें संचालित हो रही हैं। सर्वेक्षण में पाया गया कि 276 दुकानें पूजा स्थलों, 186 शैक्षणिक संस्थानों और 255 बस स्टैंडों के पास नियमों का उल्लंघन कर रही थीं। सरकार ने कहा कि यह फैसला आम जनता के हित और सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है।

हालांकि TASMAC राज्य के सबसे बड़े राजस्व स्रोतों में से एक है, लेकिन लंबे समय से शराब दुकानों को बंद करने की मांग उठती रही है। विजय ने अपनी सरकार को “आम लोगों की सरकार” बताते हुए सामाजिक न्याय, समान अवसर और धर्मनिरपेक्षता के प्रति प्रतिबद्धता जताई। (Thalapathy Vijay Latest Key Decision) विधानसभा में 144 वोटों से फ्लोर टेस्ट जीतने के बाद उन्होंने सहयोगी दलों और समर्थक विधायकों का आभार व्यक्त किया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएफएडी की भारत में कृषि स्टार्टअप में सीधे निवेश की योजना

परिधान उद्योग के प्रतिनिधियों की उपराष्ट्रपति से मुलाकात, कपास पर आयात शुल्क हटाने की मांग

सिग्नेचर ग्लोबल का चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य

लातविया की प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के ड्रोन पर विवाद के बाद इस्तीफा दिया

डीएलएफ आवासीय परियोजनाएं पूरी करने के लिए 21,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट ने ली 5 जिंदगियां, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के लिए इतने लाख मुआवजे का किया ऐलान 

Q1. महिलाओं को कितनी सहायता राशि मिलेगी?

सरकार फिलहाल महिलाओं के खातों में 1000 रुपये मासिक सहायता राशि जमा करेगी।

Q2. TASMAC की कितनी दुकानें बंद की जाएंगी?

मंदिरों, स्कूलों और बस स्टैंडों के पास स्थित 717 TASMAC दुकानें बंद होंगी।

Q3. सरकार ने यह फैसला क्यों लिया है?

सरकार ने सामाजिक वातावरण सुधारने और जनहित को प्राथमिकता देने के लिए यह निर्णय लिया।