SIR in 16 States | Photo Credit: Ai
नई दिल्ली: SIR in 16 States देशभर में एक बार फिर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान हो चुका है (Special Intensive Review)। चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की घोषणा कर दी है।
चुनाव आयोग के अनुसार, जनगणना के तहत चल रही गृह-सूचीकरण प्रक्रिया के साथ साझा जमीनी तंत्र को ध्यान में रखते हुए एसआईआर के तीसरे चरण (SIR Phase 3) का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, हिमपात वाले क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एसआईआर का कार्यक्रम बाद में तय किया जाएगा। (Election Commission SIR)
SIR Process India तीसरे फेज में ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, दमन-दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड, त्रिपुरा में SIR किया जाएगा।
SIR के तीसरे चरण के दौरान, 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी (BLOs) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं से मिलेंगे, (Booth Level Verification) इसमें उनकी सहायता 3.42 लाख बूथ स्तरीय एजेंट (BLAs) करेंगे, जिन्हें राजनीतिक दलों द्वारा गणना चरण के दौरान नियुक्त किया गया था। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अनुसार BLOs और BLAs का विवरण एनेक्सचर-II में दिया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग ने अनुबंध-I के अनुसार, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संचालन का निर्देश दिया है। pic.twitter.com/4lI2sNkJcW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026