बीजिंग, 14 मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच बृहस्पतिवार को हुई बातचीत के दौरान वैश्विक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की आवश्यकता पर सहमति जताई। व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बैठक का विवरण देते हुए यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चिनफिंग ने जलडमरूमध्य को पार करने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने का भी विरोध किया, जो अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद से प्रभावी रूप से बंद है।
अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि चिनफिंग ने खाड़ी के तेल पर भविष्य में चीनी निर्भरता को कम करने के लिए चीन द्वारा अधिक अमेरिकी तेल खरीदने को लेकर भी रुचि दिखाई।
उन्होंने बताया कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने अमेरिका में फेंटानिल प्रीकर्सर रसायनों के निर्यात को बढ़ाने और कम करने और अमेरिकी कृषि उत्पादों की चीनी खरीद बढ़ाने पर भी चर्चा की।
एपी धीरज पवनेश
पवनेश