CG Election Result Guidelines 2023: मतगणना के दिन इन बातों पर रखना होगा ध्यान, भूलकर भी न करें ये काम, चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

Ads

CG Assembly Election Result 2023: मतगणना के दिन इन बातों पर रखना होगा ध्यान, भूलकर भी न करें ये काम, चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  •  
  • Publish Date - December 3, 2023 / 06:22 AM IST,
    Updated On - December 3, 2023 / 06:36 AM IST

CG Election Result 2023

CG Election Result Guidelines 2023: आज यानी 3 दिसंबर को देश के चार राज्यों के चुनाव परिणाम आने को है। मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। बस अब कुछ ही देर में उम्मीदवारों के किस्मत का ताला खुलना शुरु हो जाएगा। इसके अलावा रिजल्ट के दौरान प्रदेश में किसी भी तरह की हिंसा या उपद्रव को रोकने के लिए जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा है। राजधानी रायपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में पुलिस प्रशासन सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

Read More: CG Bastar Election Result 2023: “बस्तर पर नजर”.. पिछली बार कांग्रेस की लगाई थी नैय्या पार, इस बार क्या BJP हासिल कर पायेगी खोया जनाधार?

CG Election Result Guidelines 2023: परिणाम के एक दिन पहले जिला प्रशासन ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और आदेश दिया कि मतगणना के दिन धारा 144 लागू रहेंगी। आज काउंटिंग के लिए ऐसे कई बात है जिस पर आपको ध्यान देना होगा।

Read More: MP Assembly Result 2023 : मतगणना से पहले कृषि मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, बेटे पर हुई दर्ज FIR, जानें क्या है वजह.. 

इन बातों पर रखना होगा ध्यान

1. एक जगह 5 से अधिक लोगों के एक साथ रहने पर प्रतिबंध रहेगा।
2. विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थक सार्वजनिक स्थान पर किसी भी प्रकार के हथियार, डंडा, रॉड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
3. इस दौरान किसी भी प्रकार के समारोह पर भी प्रतिबंध रहेगा।
4.अनुमति के बिना सभा, धरना प्रदर्शन, जुलूस, रैली पर रोक
5. बिना अनुमति के डीजे और साउंड पर भी रोक

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक