LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 20 August 2026: दुर्ग में दो कारोबारियों के घर ED की रेड, शराब घोटाले से जुड़े है तार

Ads

Today Live Breaking News and Updates 20 August 2026: दुर्ग में दो कारोबारियों के घर ED की रेड, शराब घोटाले से जुड़े है तार

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 09:11 AM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 01:10 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 20 August 2026

Today Live Breaking News and Updates 20 August 2026: दुर्ग: धमतरी के बाद अब ED की टीम ने दुर्ग में दो स्थानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में रियल स्टेट के कारोबारी विश्वास गुप्ता और सजल जैन के ठिकानों पर मारी है। आपको बता दें कि इससे पहले भी ACB और EOW ने की कार्रवाई की जा चुकी है। फिलहाल ED की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

 

छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा है। यह कार्रवाई कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम दो गाड़ियों में पहुंची है, जिसमें 8 अधिकारी शामिल है, जो दस्तावेजों की जांच कर रही है। घर के बाहर जवानों को तैनात किया गया है।