LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 3 September 2026: सीएम ने कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाया, बेटी के बयान से बढ़ा था विवाद

Today Live Breaking News and Updates 3 September 2026: सीएम ने कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाया, बेटी के बयान से बढ़ा था विवाद

Today Live Breaking News and Updates 3 September 2026: सीएम ने कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाया, बेटी के बयान से बढ़ा था विवाद

Today Live Breaking News and Updates 3 September 2026

Modified Date: September 3, 2026 / 05:16 pm IST
Published Date: September 3, 2026 9:06 am IST

Today Live Breaking News and Updates 3 September 2026: हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने वन मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटा दिया है। सुरेखा की बेटी कोंडा सुष्मिता की ओर से मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों को लेकर उठे विवाद के बीच यह कार्रवाई की गई है। मामले को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर भी नाराजगी सामने आई थी और पार्टी के कुछ विधायकों ने कोंडा सुरेखा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाने का फैसला नई दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया। विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने मंगलवार को सुरेखा को दिल्ली तलब किया था। बैठक में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उप मुख्यमंत्री और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र के बाकनेर गांव में The Gym के बाहर प्रमोद नाम के प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि प्रमोद रोजाना की तरह जिम करने के लिए The Gym पहुंचा था। जिम के बाहर ही हमलावरों ने प्रमोद को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद प्रमोद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।