Today Live Breaking News and Updates 30 September 2026: साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, हो सकते है कई बड़े ऐलान
Today Live Breaking News and Updates 30 September 2026: साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, हो सकते है कई बड़े ऐलान
Today Live Breaking News and Updates 30 September 2026
Today Live Breaking News and Updates 30 September 2026 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक (Vishnu Deo Sai Cabinet Meeting) राजधानी रायपुर स्थित महानदी भवन में शुरू हो गई है। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ ही सभी मंत्री और उनके विभागों से संबधित अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद है। इस बैठक में किसानों की धान खरीदी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने के बाद मुहर लग सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की दो दिवसीय ‘चिंतन बैठक’ का दूसरा चरण 30 सितंबर 2026 से शुरू हो रहा है। सेवा तीर्थ में आयोजित इस खास शिविर में करीब 67 मंत्रियों को चार समूहों में बांटकर विभागीय सफलता और प्रभावी संवाद जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में दिल्ली-एनसीटी में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), उज्ज्वला योजना की सब्सिडी विस्तार, ₹54,000 करोड़ के ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर-III और रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी जैसे कई बड़े प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है।

Facebook


