Today Live Breaking News and Updates 4 August 2026: UP विधानसभा में 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
Today Live Breaking News and Updates 4 August 2026: उत्तरप्रदेश विधानसभा में 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
Today Live Breaking News and Updates 4 August 2026 | Photo Credit: AI
Today Live Breaking News and Updates 4 August 2026: लखनऊ। UP विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वर्ष 2026-27 के लिए करीब 59 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। सदन की आज की कार्यवाही शुरू होते ही सपा और कांग्रेस ने चंदा चोरी के मामले को लेकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही 12 बजकर 20 मिनट तक के लिये स्थगित कर दी।
विपक्षी सांसदों का संसद के दोनों सदनों में हंगामा आज भी जारी रहा। विपक्षी सांसद लोकसभा कार्यवाही के दौरान हंगामा कर रहे हैं। स्पीकर के अपील के बाद भी विपक्ष हंगामा करता रहा। ऐसे में लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Facebook


