नई दिल्ली । सांसद और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भारत में चाइनीज़ फूड बेचने वाले रेस्टोरेंट्स को बैन करने की बात कही है। अठावले ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चीनी भोजन बेचने वाले रेस्तरां पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। मैं लोगों से चीनी भोजन का बहिष्कार करने की अपील करता हूं।
<blockquote
class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Restaurants
selling Chinese food should be banned. I appeal to people to boycott
Chinese food: Union Minister Ramdas Athawale <a
href="https://t.co/PoY0Udfule">pic.twitter.com/PoY0Udfule</a></p>—
ANI (@ANI) <a
href="https://twitter.com/ANI/status/1273513215373176832?ref_src=twsrc%5Etfw">June
18, 2020</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js"
charset="utf-8"></script>
ये भी पढ़ें- CAIT ने बॉलीवुड कलाकारों, स्पोर्ट्समैन से की अपील, मेड इन चाइना प्रोडक्ट को ना करें प्रमोट
बता दें कि लद्दाख में भारत और चीन के बीच झड़प के बाद भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं। चीन की इस करतूत के खिलाफ पूरे देश में गुस्से का माहौल है। चीन द्वारा की गई हिंसक कार्रवाई के बाद से देश भर में चीनी प्रोडक्ट के बायकॉट की मांग उठ रही है। लेकिन चीनी खानपान जैसे मोमोज और चाउमीन आदि को बैन करने की मांग पहली बार सामने आई है।
ये भी पढ़ें- हिंसक हालात के लिए चीन ने भारतीय सेना को ठहराया जिम्मेदार, इंडियन आर्मी ने LAC क्रॉस कर
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि भारत में वे रेस्टोरेंट जो चाइनीज खाना परोस रहे हैं उन पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे चीनी खाने का बायकॉट कर दें।