Video: 6 गेंद पर जड़े 6 छक्के… इफ्तिखार अहमद ने उड़ाई इस तेज गेंदबाज की धज्जियां

Ads

वहीं पेशावर जाल्मी का नेतृत्व बाबर आजम के पास है। बाबर आजम की कप्तानी में शाहिद अफरीदी जैसे बड़े खिलाड़ी पेशावर के पीएसएल में मैदान पर उतरने की तैयारी में हैं।

  •  
  • Publish Date - February 6, 2023 / 01:15 PM IST,
    Updated On - February 6, 2023 / 01:22 PM IST

Video: 6 sixes in 6 balls

Video: 6 sixes in 6 balls

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 की शुरुआत 13 फरवरी से होने जा रही है। हालांकि उससे पहले टूर्नामेंट को लोकप्रिय बनाने के लिए क्वेटा ग्लेडियेटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया। मैच में इफ्तिखार अहमद ने तेज गेंदबाज वहाब रियाज की जमकर पिटाई कर दी। और पारी के आखिरी ओवर में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाकर बवाल तहलका मचा दिया।

बता दें कि इफ्तिखार क्वेटा ग्लेडियेटर्स की टीम के मेंबर हैं जिसकी कप्तानी सरफराज अहमद के हाथों में है। वहीं पेशावर जाल्मी का नेतृत्व बाबर आजम के पास है। बाबर आजम की कप्तानी में शाहिद अफरीदी जैसे बड़े खिलाड़ी पेशावर के पीएसएल में मैदान पर उतरने की तैयारी में हैं।

read more: Earthquake In Turkey: बढ़ता जा रहा है मौत का आंकड़ा, अब तक तुर्की में 53 तो सीरिया में 86 लोगों की मौत

मैच में क्वेटा के लिए इफ्तिखार अहमद ने बेहतरीन 94 रनों की नाबाद पारी खेली। बाबर आजम ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। गेंदबाजी में पेशावर जाल्मी की शुरुआत भी दमदार रही थी लेकिन इफ्तिखार ने एक छोर से अकेले मोर्चा संभाल रखा था।

Video: 6 sixes in 6 balls

पारी के 20वें ओवर में इफ्तिखार ने वहाब रियाज को अपना निशाना बनाया। पहली तीन गेंद पर लगातार छक्का जड़कर पूरे स्टेडियम में दर्शकों को जोश से भर दिया। फिर क्या था इफ्तिखार को रोकने के लिए वहाब ने एंगल बदल लिया लेकिन वह कहां रुकने वाले थे। ओवर की आखिरी तीन गेंद पर भी इफ्तिखार ने छक्का जड़ दिया। इस इफ्तिखार के विस्फोटक पारी से क्वेटा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 185 रन का स्कोर खड़ा किया।

read more: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 17,800 अंक से नीचे

इस आखिरी ओवर से पहले तक वहाब की गेंदबाजी काफी शानदार रही थी और उन्होंने तीन विकेट भी अपने नाम किए थे लेकिन अंतिम ओवर में 36 रन खर्च करने के कारण वह पेशावर के लिए सबसे महंगे गेंदबाज भी साबित हो गए। बता दें कि वहाब पाकिस्तान क्रिकेट के प्रीमियर तेज गेंदबाज में से एक रह चुके हैं हालांकि वह अब सिर्फ पाकिस्तान सुपर लीग में ही नजर आते हैं।

वहीं इफ्तिखार पाकिस्तानी टीम के लिए तेजी से उभरते हुए खिलाड़ी हैं। हाल ही में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में इफ्तिखार का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा था। इसके अलावा बाबर आजम की कप्तानी में नेशनल टीम में भी उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं।

read more: अडाणी समूह मामला : कांग्रेस के तीन राज्यसभा सदस्यों ने कार्यस्थगन के नोटिस दिए

यहां देखें पाकिस्तान सुपर लीग का शेड्यूल

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 की शुरुआत 13 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच मुल्तान सुल्तान और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जाएगा। 13 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक लीग चरण खेला जाएगा जबकि 15 मार्च से क्वालीफायर राउंड की शुरुआत होगी। वहीं फाइनल मुकाबला 19 मार्च को खेला जाएगा।

पाकिस्तान सुपर के सभी मुकाबलों को कुल चार वेन्यू पर खेला जाएगा जिसमें मुल्तान, कराची, लाहौर और रावलपिंडी शामिल है।