Chhattisgarh Ka Budget Kitna Hai: GYAN, GATI के बाद अब संकल्प की थीम, वित्त मंत्री चौधरी ने पेश किया इतने करोड रुपए का बजट, किए गए ये बड़े प्रावधान

Ads

GYAN, GATI के बाद अब संकल्प की थीम, वित्त मंत्री चौधरी ने पेश किया इतने करोड रुपए का बजट, Chhattisgarh Ka Budget Kitna Hai

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 12:48 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 01:02 PM IST

रायपुरः Chhattisgarh Ka Budget Kitna Hai: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट सदन में रखा। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने बताया कि इस बार बजट संकल्प की थीम पर आधारित है और यह 172000 करोड़ रुपए का है।

CG Budget 2026: जानिए क्या है संकल्प का मतलब?

S – समावेशी विकास
A – अधोसंरचना
N – निवेश
K – कुशल मानव संसाधन
A – अन्त्योदय
L – लाइवलीहुड
P – पॉलिसी से परिणाम तक

CG Budget 2026: बस्तर बनेगा एजुकेशन हब

Chhattisgarh Ka Budget Kitna Hai: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन के लिए बजट में 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बस्तर में एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान। बजट पेश करने से  पहले वित्त मंंत्री ने बंगले में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा महिलाओं के लिए बजट खास रहेगा।

 

यह भी पढ़ें