Madhya Pradesh Budget 2026 || Image- IBC24 News File
MP Budget 2026: भोपाल: मप्र के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट 2026–27, “विकसित मध्य प्रदेश – विकसित भारत” के संकल्प को सशक्त दिशा देता है। यह बजट विकास, कौशल, शिक्षा और स्वास्थ्य के संतुलित एवं दूरदर्शी विस्तार पर केंद्रित है इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और उद्योग प्रोत्साहन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। (Madhya Pradesh Budget 2026) शिक्षा के आधुनिकीकरण और कौशल विकास कार्यक्रमों से युवा शक्ति को रोजगारोन्मुख अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सरकारी-निजी सहभागिता से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। मैं इस विकासोन्मुख एवं जनहितैषी बजट का स्वागत करता हूँ। यह बजट आत्मनिर्भर, समृद्ध और सक्षम मध्य प्रदेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इंजी संजीव अग्रवाल –
चेयर, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, मप्र एवं सीएमडी, सेज ग्रुप !