Budget 2026 Live Updates: बजट को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, थोड़ी देर में संसद में पेश करेंगी सीतारमण

Ads

Budget 2026 Live Updates: बजट को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, थोड़ी देर में संसद में पेश करेंगी सीतारमण Aam Budget 2026

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 10:55 AM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 10:57 AM IST

Budget 2026 Live Updates/Image Source: PMO

नई दिल्ली: Budget 2026 Live Updates: संसद में बजट पेश होने से पहले कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में बजट को मंजूरी मिल गई है। देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला दिन आज माना जा रहा है। संसद में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2026 पेश करने जा रही हैं। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा। इस बजट को लेकर देशभर में खासा उत्साह है। एक ओर जहां टैक्सपेयर्स को राहत की उम्मीद है, वहीं मिडिल क्लास, गांव-किसान और छोटे कारोबारियों की निगाहें भी सरकार के इस अहम बजट पर टिकी हुई हैं।

निवेशकों की नजर इस बात पर है कि सरकार आर्थिक विकास (ग्रोथ) और वित्तीय अनुशासन के बीच किस तरह संतुलन साधती है। सरकार के सामने चुनौती है कि वह घरेलू मांग को मजबूती देने के साथ-साथ वैश्विक अनिश्चितताओं का भी सामना करे। दरअसल, यह बजट ऐसे समय में आ रहा है जब एक ओर देश की घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूत बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर वैश्विक स्तर पर हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिकी टैरिफ नीतियों, भू-राजनीतिक तनावों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। ऐसे में भारत सरकार की नीतियों पर पूरी दुनिया की नजर है।

निर्मला सीतारमण पहुंचीं राष्ट्रपति भवन

Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंच गईं हैं। (Union Budget 2026) वे यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी और बजट के बारे में जानकारी देंगी। उसके बाद वित्त मंत्री संसद आएंगी। संसद में 11 बजे बजट भाषण शुरू होगा।

तमिलनाडु की साड़ी पहनकर बजट पेश करने पहुंचीं वित्त मंत्री सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने रिकॉर्ड नौवें बजट के लिए एक शानदार कांजीवरम साड़ी चुनी है। (Union Budget 2026) यह साड़ी तमिलनाडु की है, जहां कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और जहां बीजेपी लंबे समय से सफलता पाने की कोशिश कर रही है।

वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज़

Budget 2026 Live Updates: निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज़ दिया। वित्त मंत्री करीब 11 बजे लोकसभा में Union Budget 2026 पेश करेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

2026 Budget: थोड़ी देर में बजट भाषण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिजिटल टैबलेट को दिखाया। इसी टैबलेट में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार के आय-व्यय और आर्थिक रोडमैप से जुड़े सभी दस्तावेज शामिल हैं। राष्ट्रपति भवन से निकलने के बाद वित्त मंत्री संसद पहुंचीं, जहां सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश किया जाएगा। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था, टैक्सपेयर्स, मिडिल क्लास, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार से जुड़ी दिशा तय करेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि केंद्रीय बजट 2026 आम जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है और क्या यह देश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने में सफल हो पाता है।