Home » Bureaucracy » Durg Municipal Corporation Commissioner ordered to stop the salary of the employees
Govt employees Salary stopped: नगर निगम के कर्मचारियों को बड़ा झटका.. रोका गया वेतन, टारगेट पूरा नहीं करने पर आयुक्त की कार्रवाई
Ads
निगम आयुक्त ने करीब 16 कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार अब इन कर्मियों को कर वसूली का लक्ष्य पूरा होने पर ही उनके वेतन बहाल किये जायेंगे।
Govt employees Salary stopped Order: दुर्ग: नगरीय प्रशासन ने सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं को कर वसूली में पारदर्शिता के साथ तेजी लाने के निर्देश जारी किये थे। इसके पीछे विभाग की मंशा निकायों की वित्तीय स्थिति को सुधारना और नगरीय विकास में स्थानीय निकायों के योगदान को बढ़ाना था। हालांकि निगम के कर्मचारी इन सरकारी निर्देशी की अवहेलना करने में पीछे नहीं है। आलम यह है कि तय समयसीमा के भीतर भी कर्मचारी लक्ष्य को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम है।
दरअसल दुर्ग नगर निगम के कमिश्नर ने निगम के 16 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके वेतन रोकने के आदेश जारी किये है। इन कर्मचारियों को कर वसूली के काम में नियोजित किया गया था।
Govt employees Salary stopped Order: निगम आयुक्त ने करीब 16 कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार अब इन कर्मियों को कर वसूली का लक्ष्य पूरा होने पर ही उनके वेतन बहाल किये जायेंगे। सभी कर्मचारियों को शत प्रतिशत टैक्स वसूली का टारगेट सौंपा गया है। निगम आयुक्त के इस कार्रवाई से निगम अमले में हड़कंप मचा हुआ है।
उत्तर: दुर्ग नगर निगम के 16 कर्मचारियों का वेतन रोका गया है, जिन्हें कर वसूली के कार्य में लगाया गया था, लेकिन वे तय लक्ष्य को पूरा नहीं कर सके।
प्रश्न 2: क्या वेतन फिर से जारी किया जाएगा?
उत्तर: हाँ, इन कर्मचारियों का वेतन तब बहाल किया जाएगा जब वे कर वसूली का 100% लक्ष्य पूरा कर देंगे।
प्रश्न 3: इस कार्रवाई का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इस कार्रवाई का उद्देश्य निगम की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना और कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना है ताकि कर वसूली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ सके।