Ramayan Movie Cast / Image Source : INSTAGRAM
एंटरटेनमेंट डेस्क : Ramayan Movie Cast नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही हैं। फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है कि रावण के बेटे ‘मेघनाद’ के किरदार में अब एक बड़ा बदलाव हुआ है। पहले खबर थी कि इस रोल को विक्रांत मैस्सी निभाएंगे, लेकिन अब विक्रांत की जगह एक दूसरे मशहूर एक्टर की एंट्री हो गई है।
मिली जानकारों के अनुसार, अब ‘मेघनाद’ का रोल राघव जुयल निभाएंगे। राघव जुयल को लोग उनके बेहतरीन डांस और हालिया फिल्म ‘किल’ (Kill) में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जानते हैं। बताया जा रहा है कि विक्रांत मैस्सी के साथ बात नहीं बन पाई, जिसके बाद मेकर्स ने राघव को इस रोल के लिए चुना। राघव इस फिल्म के दूसरे हिस्से Part में नजर आएंगे और वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
आपको बता दें यह फिल्म दो भागों में आएगी। पहला पार्ट साल 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा, जबकि राघव जुयल वाला दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर आएगा। इस फिल्म में रावण के रोल में साउथ सुपरस्टार यश और हनुमान जी के रोल में सनी देओल नजर आएंगे। अब दर्शकों को यह देखने का इंतजार है कि राघव जुयल इस किरदार को पर्दे पर कैसे निभाते हैं।