IAS Ashok Khemka Retirement: अब नहीं होगा IAS अशोक खेमका का तबादला.. 33 साल की सेवा पूरी कर आज हो रहे रिटायर, 57 बार हुआ ट्रांसफर, संभाले 65 पद
डॉ. खेमका के साथ ही 2025 में हरियाणा के नौ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। इसमें मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी भी शामिल हैं, जिनकी सेवानिवृत्ति 30 जून को निर्धारित है।
IAS Ashok Khemka Retirement
- डॉ. अशोक खेमका ने वाड्रा-DLF सौदे का खुलासा कर प्रशासनिक ईमानदारी का उदाहरण पेश किया।
- 32 साल की सेवा में खेमका के 50 से अधिक तबादले, ईमानदारी के कारण चर्चा में रहे।
- 32 साल की सेवा में खेमका के 50 से अधिक तबादले, ईमानदारी के कारण चर्चा में रहे।
IAS Ashok Khemka Retirement: चंडीगढ़: हरियाणा कैडर के चर्चित 1991 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. अशोक खेमका आज आधिकारिक रूप से सेवानिवृत्त हो गए। वे वर्तमान में परिवहन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के विवादित भूमि सौदे को 2008 में उजागर कर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए खेमका को उनके ईमानदार और निर्भीक प्रशासनिक रुख के लिए जाना जाता है।
आईएएस एसोसिएशन की ओर से आज उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। खेमका का करियर बार-बार तबादलों और घोटालों के खुलासों के कारण लगातार चर्चा में रहा। उन्होंने हरियाणा में बीज घोटाले का भी पर्दाफाश किया था।
रॉबर्ट वाड्रा-DLF भूमि सौदे से चर्चा में आए
IAS Ashok Khemka Retirement: डॉ. खेमका सबसे ज्यादा चर्चा में उस वक्त आए जब वे भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के दौरान चकबंदी निदेशक के पद पर तैनात थे। उन्होंने गुरुग्राम में वाड्रा और रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के बीच हुए विवादित भूमि सौदे की म्युटेशन रद्द कर दी थी। उनके इस निर्णय के बाद मामला मीडिया और जांच एजेंसियों के केंद्र में आ गया। वर्तमान में यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधीन जांच में है।
खेमका का ट्रांसफर रिकॉर्ड बना उदाहरण
अपने 32 वर्ष के सेवाकाल में खेमका का रिकॉर्ड 50 से अधिक बार तबादला होने का रहा है। उन्हें ईमानदारी, कड़े प्रशासनिक फैसलों और सोशल मीडिया पर अपनी साफगोई के लिए जाना जाता है।
इस साल हरियाणा में 9 आईएएस होंगे रिटायर्ड
IAS Ashok Khemka Retirement: डॉ. खेमका के साथ ही 2025 में हरियाणा के नौ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। इसमें मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी भी शामिल हैं, जिनकी सेवानिवृत्ति 30 जून को निर्धारित है। विवेक जोशी के भारत का चुनाव आयुक्त बनने और वीआरएस लेने के बाद अनुराग रस्तोगी को यह पदभार सौंपा गया था।
इसके अलावा:
-
महावीर कौशिक, डीसी भिवानी – 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे।
-
जय कृष्ण आभीर, निदेशक ग्रामीण विकास विभाग – 31 मई को रिटायर होंगे।
-
राजेश जोगपाल, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां – 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
-
सुजान सिंह, परिवहन विभाग के महानिदेशक – 31 अक्टूबर को रिटायरमेंट लेंगे।
-
अशोक कुमार गर्ग, आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम – 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: डॉ. खेमका 2008 में रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच विवादित भूमि सौदे को उजागर कर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने इस सौदे की म्युटेशन रद्द की थी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: IAS Ashok Khemka Retirement, Transferred 57 times in 33 years of service, held 65 different posts
ब्यूरोक्रेसी
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm