IPS Transfer and Posting List Issued: होली से पहले 17 IPS समेत राज्य पुलिस अफसरों का ट्रांसफर.. बड़े पैमाने पर हटाये गए SSP लेवल अधिकारी

IPS Transfer and Posting List Issued: असम में चुनाव से पहले 17 आईपीएस-एपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नई तैनाती।

IPS Transfer and Posting List Issued: होली से पहले 17 IPS समेत राज्य पुलिस अफसरों का ट्रांसफर.. बड़े पैमाने पर हटाये गए SSP लेवल अधिकारी

IPS Transfer and Posting List Issued || Image- IBC24 News File

Modified Date: March 3, 2026 / 07:59 am IST
Published Date: March 3, 2026 7:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
  • 17 आईपीएस-एपीएस अधिकारियों का तबादला
  • कई जिलों में नए एसएसपी नियुक्त

गुवाहाटी: आने वाले दिनों में असम राज्य में विधानसभा चुनाव होने है। वही इस चुनाव से पहले असम सरकार ने सोमवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। (IPS Transfer and Posting List Issued) गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक़ 17 आईपीएस और एपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नई जगहों पर तैनाती की गई है।

सरकार ने सभी प्रभावित अफसरों को 5 मार्च या उससे पहले अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने का निर्देश जारी किया है। आदेश के मुताबिक कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी), पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) और दुसरे सीनियर पदों पर बदलाव किया गया है।

जारी लिस्ट के मुताबिक गुवाहाटी के कहिलीपारा के फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय के डाइरेक्टर डॉ. रॉबिन कुमार, आईपीएस (आरआर-2013) का तबादला करते हुए उन्हें दरांग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर तैनात किया गया है। (IPS Transfer and Posting List Issued) वे कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अपना नया पदभार संभालेंगे और हेमंत कुमार दास, एपीएस का स्थान लेंगे। नीचे देखें पूरी सूची

क्रम अधिकारी का नाम वर्तमान पद नई तैनाती
1 डॉ. रॉबिन कुमार, आईपीएस (आरआर-2013) निदेशक, फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय, कहिलीपारा, गुवाहाटी एसएसपी, दरांग
2 मोहन लाल मीना, आईपीएस (आरआर-2016) एसएसपी, बोंगाईगांव निदेशक, फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय, असम
3 पंकज यादव, आईपीएस (आरआर-2017) एसएसपी (वी एंड एसी-जी), श्रीमंतपुर, गुवाहाटी एसएसपी, बाजाली
4 पार्थ प्रोतिम दास, आईपीएस (आरआर-2018) एसएसपी, कछार एसएसपी, नागांव
5 सोमालिन सुभदर्शनी, आईपीएस (आरआर-2019) कमांडेंट, एपीटीसी, डेरगांव अतिरिक्त प्रभार – ईआरएसएस (112), असम
6 हेमंत कुमार दास, एपीएस (डीआर-1997) एसएसपी, दरांग एसएसपी (वी एंड एसी-जी), श्रीमंतपुर
7 स्वप्ननील डेका, एपीएस एसएसपी, नागांव एसएसपी, धेमाजी
8 हितेश चंद्र राय, एपीएस (डीआर-1997) एसएसपी, धेमाजी कमांडेंट, एपीटीसी, डेरगांव
9 सिंघा राम मिली, एपीएस एसएसपी, दक्षिण सालमारा कमांडेंट, प्रथम एएफपीएफ बटालियन, बसिष्ठा
10 मृणाल डेका, एपीएस (डीआर-2004) डीसीपी (पूर्व), गुवाहाटी एसएसपी, दक्षिण सालमारा
11 नुमल महात्ता, एपीएस (डीआर-2004) डीसीपी (पश्चिम), गुवाहाटी एसएसपी, बोंगाईगांव
12 संजीव कुमार सैकिया, एपीएस (डीआर-2004) एसएसपी, कामरूप एसएसपी, कछार
13 तबू राम पेगू, एपीएस (डीआर-2004) एसएसपी, तामुलपुर डीसीपी (पूर्व), गुवाहाटी
14 सुमन चक्रवर्ती, एपीएस (डीआर-2004) एसएसपी, बाजाली एसएसपी, तामुलपुर
15 बालीन देउरी, एपीएस (डीआर-2004) कमांडेंट, प्रथम एएफपीएफ बटालियन डीसीपी (पश्चिम), गुवाहाटी
16 सुभाषिश बरुआ, एपीएस (डीआर-2004) एसएसपी, शिवसागर एसएसपी, कामरूप
17 पापोरी चेतिया, एपीएस (डीआर-2010) प्रधानाध्यापक, लाचित बरफुकन पुलिस अकादमी एसएसपी, शिवसागर

इन्हें भी पढ़ें:- 

यह भी देखें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown