Home » Bureaucracy » UP Releases First Posting List of 23 IPS Officers from 2023-24 Batch, Strengthening Law and Order
IPS Officers First Posting: प्रदेश में 23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग, आप भी देखें युवा पुलिस अफसरों की पूरी लिस्ट
Ads
IPS Officers First Posting Full List: योगी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जिम्मेदार पदों पर ऐसे अधिकारी तैनात हों जो कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखें और अपराध पर सख्त कार्रवाई कर सकें।
IPS Officers First Posting Full List: लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है। कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आईपीएस अधिकारियों की तैनाती और प्रशिक्षण प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। इसी क्रम में राज्य में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को फील्ड प्रशिक्षण के लिए विभिन्न जिलों में भेजा जा रहा है।
IPS Officers Transfer News: 23 IPS को मिली पोस्टिंग
योगी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जिम्मेदार पदों पर ऐसे अधिकारी तैनात हों जो कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखें और अपराध पर सख्त कार्रवाई कर सकें। हाल ही में सरकार द्वारा किए गए अधिकारियों के तबादले इस बात का संकेत हैं कि पुलिसिंग को और मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में ट्रेनिंग पूरी करने के पश्चात् 2023 और 2024 बैच के 23 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को अलग अलग जगहों अपर पोस्टिंग दी गई है। देखें पूरी सूची