7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के DA बढ़ोतरी में फिर अड़ंगा! इस महीने ऐलान की उम्मीद नहीं

Ads

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के DA बढ़ोतरी में फिर अड़ंगा! इस महीने ऐलान की उम्मीद नहीं

  •  
  • Publish Date - May 18, 2021 / 01:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

नई दिल्ली। 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा में अभी और देरी हो सकती है, नेशनल काउंसिल-JCM-स्टाफ साइड के मुताबिक केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी का ऐलान जून में कर सकती है, हालांकि JCM अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA में बढ़ोतरी बेसिक सैलरी का कम से कम 4 परसेंट होगी।

ये भी पढ़ें: अनुकंपा नियुक्ति में 10% सीलिंग शिथिल करने का निर्णय, कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने CM भूपेश का जताया आभार

1 जनवरी 2021 के DA बढ़ोतरी में देरी के पीछे की वजह के बारे में बताते हुए स्टाफ साइड के सेक्रेटरी के अनुसार ‘हम वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग और डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) के अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं, इनका कहना है कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की वजह से केंद्र सरकार की पूरी योजना ही गड़बड़ हो गई, इसलिए सबकुछ एक महीना आगे खिसक गया है। जिस DA बढ़ोतरी का ऐलान अप्रैल अंत तक या मई मध्य तक होना था अब वो जून तक होने की उम्मीद है।’

ये भी पढ़ें: शर्म आती है कांग्रेस की बिलो द बेल्ट राजनीति देखकर,…

उनका कहना है कि इससे केंद्रीय कर्मचारियों के 7th CPC पे मैट्रिक्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि केंद्र सरकार ने पहले ही कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA, DR जून 2021 तक फ्रीज करके रखा हुआ है, मार्च 2021 में राज्य सभा में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि DA, DR बढ़ोतरियों को फिर से 1 जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा। इसलिए अगर 1 जनवरी 2021 का DA बढ़ोतरी आज ऐलान हो भी जाता है तो ये शुरू 1 जुलाई 2021 से ही होगा।

ये भी पढ़ें: एक साथ दुनिया में आए और एक साथ हुए विदा, कोरोना संक…

DA में कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद है, इस सवाल के जवाब में वे कहते हैं कि DA बढ़ोतरी की कैलकुलेशन के हिसाब से जुलाई से दिसंबर 2020 के लिए औसत महंगाई करीब 3.5 परसेंट रही है इसका मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 परसेंट के करीब बढ़ेगा।