8th Pay Commission Today Update: सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों के लिए बड़ी खबर.. अब नहीं मिलेगा 8वें वेतन आयोग के कार्यवाही का अपडेट, मंत्री ने कहा, ‘ऐसा कोई प्रावधान नहीं’

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में स्पष्ट किया है कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को अपनी कार्यवाही या प्रगति की जानकारी नियमित रूप से सरकार को देने की कोई बाध्यता नहीं है।

8th Pay Commission Today Update: सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों के लिए बड़ी खबर.. अब नहीं मिलेगा 8वें वेतन आयोग के कार्यवाही का अपडेट, मंत्री ने कहा, ‘ऐसा कोई प्रावधान नहीं’

8th Pay Commission Today Update || Image- IBC24 News Archive

Modified Date: July 28, 2026 / 10:34 pm IST
Published Date: July 28, 2026 10:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आठवां वेतन आयोग नियमित प्रगति रिपोर्ट देने को बाध्य नहीं।
  • आयोग को अठारह महीनों में सिफारिशें सरकार को सौंपनी होंगी।
  • हितधारकों से चर्चा और सुझाव लेने की प्रक्रिया जारी।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राज्यसभा में स्पष्ट किया है कि 8वां केंद्रीय वेतन आयोग अपनी कार्यवाही या प्रगति की जानकारी सरकार को नियमित रूप से देने के लिए बाध्य नहीं है। (8th Pay Commission Today Update) वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखित जवाब में कहा कि आयोग के कार्यादेश में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने बताया कि आयोग अपनी कार्यप्रणाली खुद तय करने के लिए स्वतंत्र है। सरकार ने 3 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना के जरिए 8वें वेतन आयोग का गठन किया था और उसी में उसके कार्यादेश भी तय किए गए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

18 महीने में सौंपनी होगी रिपोर्ट

वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि कार्यादेश के अनुसार, 8वें वेतन आयोग को गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपनी हैं।

राज्यसभा में पूछे गए थे ये सवाल

राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने आयोग की अब तक हुई बैठकों, कर्मचारी संगठनों से हुई चर्चा, फिटमेंट फैक्टर तय करने के लिए परिवार की इकाइयों की संख्या 3 से बढ़ाकर 5 करने की मांग और रिपोर्ट जमा करने की समय-सीमा से जुड़े सवाल पूछे थे। (8th Pay Commission Today Update) सरकार ने जवाब में कहा कि आयोग की कार्यवाही और विचार-विमर्श की जानकारी सार्वजनिक करना या सरकार को समय-समय पर अपडेट देना उसकी जिम्मेदारी नहीं है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

हितधारकों से जारी है चर्चा

सरकार ने बताया कि 8वें वेतन आयोग का अपना आधिकारिक पोर्टल है, जहां सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। आयोग देश के अलग-अलग शहरों में विभिन्न हितधारकों से चर्चा कर रहा है। केंद्रीय सरकारी विभाग, संस्थान, कर्मचारी संगठन और यूनियन आयोग से मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिए आयोग की वेबसाइट पर ज्ञापन जमा करने के बाद मिलने वाले यूनिक मेमो आईडी के आधार पर तय समय सीमा के भीतर अपॉइंटमेंट लेना होगा।

इन्हें भी पढ़ें:

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, 40 नए प्रीमियम होटल जोड़े

विदेश सचिव मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष से मुलाकात की

20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम

तमिलनाडु में मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में समिति गठित, राजस्व बढ़ाने के उपाय सुझाएगी

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने के बाद मेटा के अधिकारी तलब; सरकार ने कंपनी का स्पष्टीकरण ‘खारिज’ किया

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown