एजीईएल की अक्षय ऊर्जा क्षमता 275 मेगावाट सौर परियोजना के चालू होने से बढ़कर 12,258 मेगावाट

एजीईएल की अक्षय ऊर्जा क्षमता 275 मेगावाट सौर परियोजना के चालू होने से बढ़कर 12,258 मेगावाट

एजीईएल की अक्षय ऊर्जा क्षमता 275 मेगावाट सौर परियोजना के चालू होने से बढ़कर 12,258 मेगावाट
Modified Date: February 28, 2025 / 01:07 pm IST
Published Date: February 28, 2025 1:07 pm IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) अदाणी ग्रीन एनर्जी (एजीईएल) ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात के खावड़ा में 275 मेगावाट की अतिरिक्त सौर ऊर्जा परियोजना के चालू होने से उसकी कुल परिचालन अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़कर 12,258.1 मेगावाट हो गई है।

एजीईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘‘ कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ट्वेंटी फाइव ए लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में 275 मेगावाट की अतिरिक्त सौर ऊर्जा परियोजना का संचालन शुरू कर दिया है।

बयान के अनुसार, इस संयंत्र के चालू होने के साथ ही एजीईएल की कुल परिचालन अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़कर 12,258.1 मेगावाट हो गई है।

संबंधित मंजूरी के आधार पर 27 फरवरी 2025 को संयंत्र को चालू करने और 28 फरवरी 2025 से बिजली उत्पादन शुरू करने का निर्णय लिया गया।

भाषा निहारिका

निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में