एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा, उत्तराधिकारी की तलाश के लिए समिति का गठन

Ads

एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा, उत्तराधिकारी की तलाश के लिए समिति का गठन

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 02:28 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 02:28 PM IST

(तस्वीर के साथ)

मुंबई, सात अप्रैल (भाषा) एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है। एयरलाइन ने उनके उत्तराधिकारी की तलाश के लिए एक समिति का गठन किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

न्यूजीलैंड मूल के विल्सन पिछले चार वर्ष से टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

एयरलाइन ने बयान में कहा, ‘‘ विल्सन ने 2024 में ही एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को 2026 में पद छोड़ने की अपनी इच्छा से अवगत करा दिया था। तब से वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि संगठन और नेतृत्व दल बदलाव के लिए स्थिर स्थिति में हो।’’

बयान के अनुसार, नए उत्तराधिकारी की घोषणा होने तक विल्सन सीईओ एवं प्रबंध निदेशक के पद पर बने रहेंगे।

एयर इंडिया के निदेशक मंडल ने आने वाले महीनों में नए प्रमुख की नियुक्ति के लिए एक समिति का गठन किया है, जो उनके उत्तराधिकारी की तलाश करेगी।

भाषा निहारिका अजय

अजय

अजय