एयर इंडिया ने सामान के बारे में जानकारी देने वाली सुविधा शुरू की

एयर इंडिया ने सामान के बारे में जानकारी देने वाली सुविधा शुरू की

एयर इंडिया ने सामान के बारे में जानकारी देने वाली सुविधा शुरू की
Modified Date: September 3, 2024 / 10:18 pm IST
Published Date: September 3, 2024 10:18 pm IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) एयर इंडिया के यात्री अब अपने सामान पर लगे टैग को स्कैन करके अपने चेक-इन बैग का पता लगा सकते हैं। इसके लिए एयरलाइन ने अपने मोबाइल ऐप में यह एआई-आधारित सुविधा पेश की है।

हाल के दिनों में यात्रियों के सामान से संबंधित शिकायतों का सामना करने वाली एयर इंडिया ने अपने ऐप में ‘एआई विजन’ फीचर पेश किया है, जो यात्रा से जुड़ी सूचना वास्तविक समय पर मुहैया कराता है।

एयर इंडिया ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘एआई विजन यात्रियों को अपने टिकट, बोर्डिंग पास या बैगेज टैग पर एक कोड स्कैन कर उड़ान विवरण, बोर्डिंग पास, बैगेज की स्थिति और भोजन विकल्पों तक पहुंचने की अनुमति देता है।’’ यह नई सुविधा कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित कंप्यूटर विज़न तकनीक से संचालित है। इससे यात्रियों को पता चल सकता है कि उनका सामान कब लोड, अनलोड और बैगेज क्लेम पर पिक-अप के लिए तैयार है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में