हथकरघा उत्पादों की ई-कॉमर्स मंचों से बढ़ाई जा सकती है वैश्विक पहुंचः राष्ट्रपति

हथकरघा उत्पादों की ई-कॉमर्स मंचों से बढ़ाई जा सकती है वैश्विक पहुंचः राष्ट्रपति

हथकरघा उत्पादों की ई-कॉमर्स मंचों से बढ़ाई जा सकती है वैश्विक पहुंचः राष्ट्रपति
Modified Date: August 7, 2026 / 03:07 pm IST
Published Date: August 7, 2026 3:07 pm IST

नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि देश का हथकरघा क्षेत्र रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करता है और ई-कॉमर्स मंचों के जरिए इसके उत्पादों की वैश्विक बाजारों में पहुंच को और बढ़ाया जा सकता है।

मुर्मू ने ’12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र से लगभग 35 लाख लोग जुड़े हुए हैं, जिनमें 25 लाख से अधिक महिलाएं हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि हथकरघा क्षेत्र देश के समावेशी विकास का एक मजबूत आधार बनेगा।

उन्होंने कहा, “हथकरघा क्षेत्र न केवल आजीविका का महत्वपूर्ण स्रोत है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। डिजिटल मंचों और ई-कॉमर्स के माध्यम से भारतीय हथकरघा उत्पादों की वैश्विक पहचान को और मजबूत किया जा सकता है।”

मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विश्वास जताया कि सरकार और अन्य हितधारकों के सहयोग से यह क्षेत्र आने वाले समय में और सशक्त होगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर ‘संत कबीर हथकरघा पुरस्कार’ और ‘राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025’ भी प्रदान किए। इन पुरस्कारों के जरिए उत्कृष्ट बुनकरों और कारीगरों के योगदान को सम्मानित किया जाता है।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण


लेखक के बारे में