एयरलाइन गो एयर का मानसून ऑफर ..599 रुपए में उड़ान की पेशकश

Ads

एयरलाइन गो एयर का मानसून ऑफर ..599 रुपए में उड़ान की पेशकश

  •  
  • Publish Date - May 13, 2017 / 06:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

 

बजट एयरलाइन गो एयर ने अपने मानसून ऑफर की घोषणा की है। इसके तहत टिकट की शुरुआती कीमत पांच सौ 99 रुपए रखी गई है। गोएयर की 23 डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट है। गोएयर के इस ऑफर के तहत टिकटों को 15 मई तक बुक किया जा सकता है। इन टिकटों पर 1 जुलाई से 30 सितंबर के दौरान यात्रा की जा सकेगी। इस ऑफर के तहत टिकट रद्द करवाने पर राशि वापस नहीं की जाएगी। गोएयर का ये ऑफर सभी सिलेक्टिव फेयर टाइप और लिमिटेड सीट पर उपलब्ध होगा। ग्रुप डिस्काउंट इस ऑफर के तहत प्रभावी नहीं होगा और इसे अन्य किसी प्रमोशनल ऑफर के साथ जोड़ा नहीं जा सकेगा।