भारत, ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय निवेश संधि पर बातचीत काफी आगे बढ़ी: वाणिज्य सचिव अग्रवाल

Ads

भारत, ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय निवेश संधि पर बातचीत काफी आगे बढ़ी: वाणिज्य सचिव अग्रवाल

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 08:28 PM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 08:28 PM IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है।

निवेश संधि एक-दूसरे के देशों में निवेश को सुरक्षित रखने और उसे बढ़ावा देने में मदद करती है।

बातचीत की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘द्विपक्षीय निवेश संधि पर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। मुझे लगता है कि इसके बारे में सही जानकारी वित्त मंत्रालय के हमारे सहयोगी ही दे पाएंगे।’’

दोनों पक्ष 15 जुलाई से मुक्त व्यापार समझौते को लागू कर दिया है।

भारत को 2025-26 में एक अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मिला। 2024-25 में यह 79.5 करोड़ डॉलर था।

भाषा रमण अजय

अजय