एयरटेल ने रिण पत्रों से 1.25 अरब डालर जुटाये

Ads

एयरटेल ने रिण पत्रों से 1.25 अरब डालर जुटाये

  •  
  • Publish Date - February 25, 2021 / 12:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने बृहस्पतिवार को कहा है कि उसने रिण साधनों के जरिये बाजार से 1.25 अरब डालर (करीब 9,100 करोड़ रुपये) जुटाये हैं।

कंपनी की ओर से यह कोष ऐसे समय जुटाया गया है जब सरकार की ओर से 3.92 लाख करोड़ रुपये के स्पेकट्रम की नीलामी शुरू होने को है।

एयरटेल ने एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘जनवरी 2019 के बाद से किसी भी भारतीय निवेश ग्रेड वाली इश्यूकर्ता द्वारा किया गया यह सबसे बड़ा रिण पत्र इश्यू रहा है।’’

कंपनी ने कहा कि अंतिम मूल्यांकन के समय आर्डर बुक में तीन गुणा असे धिक अभिदान तक प्राप्त हुये और यह पांच अरब डालर तक पहुंच गई।

भाषा

महाबीर मनोहर

मनोहर