एयरटेल ने ओडिशा में मोबाइल नेटवर्क का उन्नयन किया

Ads

एयरटेल ने ओडिशा में मोबाइल नेटवर्क का उन्नयन किया

  •  
  • Publish Date - June 15, 2021 / 12:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

भुवनेश्वर, 15 जून (भाषा) दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने मंगलवार को कहा कि उसने ओडिशा में अपने मोबाइल नेटवर्क का उन्नयन किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने नेटवर्क क्षमता बढ़ाने के लिए 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में अतिरिक्त 10 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का उपयोग भी शुरू कर दिया है।

एयरटेल ने कहा कि इस तैनाती से बेहतर नेटवर्क उपलब्धता और बेहतर डेटा गति सुनिश्चित होगी, जिससे शहरी क्षेत्रों में घरों और इमारतों के अंदर बेहतर कवरेज मिलेगा।

बयान के मुताबिक इस उन्नयन से राजमार्गों और रेल मार्गों के साथ व्यापक कवरेज मिलेगा और साथ ही गांवों में भी एयरटेल के नेटवर्क की पहुंच बढ़ेगी। कंपनी ने हाल की नीलामी में ओडिशा सर्किल के लिए 16.4 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदा था। उसके पास अब कुल इस सर्किल में सबसे ज्यादा कुल 63.8 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम है।

ओडिशा सर्किल में उसक एक करोड़ से अधिक कनेक्शन हैं।

भाषा पाण्डेय मनोहर

मनोहर