त्योहारी मांग से सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

Ads

त्योहारी मांग से सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

  •  
  • Publish Date - October 17, 2023 / 08:15 PM IST,
    Updated On - October 17, 2023 / 08:15 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) त्योहारी मांग और विदेशी बाजारों की तेजी की वजह से देश के तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के थोक दाम मजबूत हुए। इस तेजी की वजह से सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतें मजबूती दर्शाती बंद हुई।

सूत्रों ने कहा कि अमेरिका में सोयाबीन फसल का उत्पादन कम रहने के अनुमान के बीच यहां खाद्य तेल- तिलहन के दाम मजबूत हो गये।

मलेशिया एक्सचेंज में तेजी रही, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज कल रात तीन प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था और अभी इसमें सुधार चल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि कल रात विदेशों में सोयाबीन डीगम तेल के दाम में 29 डॉलर प्रति टन की वृद्धि हुई। जिस सोयाबीन डीगम तेल का दाम देश के बंदरगाहों पर पहले 980-990 डॉलर टन था वह कल रात बढ़कर 1,010-1,015 डॉलर प्रति टन हो गया। हालांकि, देश के बाजारों पर इसका अधिक असर नहीं देखा गया।

सूत्रों ने कहा कि सितंबर में ‘सॉफ्ट आयल’ (नरम खाद्य तेल) का आयात घटने से भी तेल कीमतों में सुधार आया। बंदरगाहों पर अब तेल लदे जहाजों की कतार भी कम हुई है और उम्मीद है कि अक्टूबर में भी आयात कम होगा।

शिकॉगो एक्सचेंज में डीआयल्ड केक और सोयाबीन के भाव मजबूत होने से देश के अंदर सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया। वैसे मंडियों में सोयाबीन अपने न्यूनम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बिक रहा है।

मंगलवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 5,660-5,710 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,800-6,850 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,330-2,615 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,790 -1,885 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,790 -1,900 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,875 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,775 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,230 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,875 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,600 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,250 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,350 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,625-4,725 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,375-4,475 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश

राजेश अजय

अजय