मांग बढ़ने से सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

Ads

मांग बढ़ने से सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

  •  
  • Publish Date - February 21, 2025 / 08:08 PM IST,
    Updated On - February 21, 2025 / 08:08 PM IST

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) त्योहारी मांग बढ़ने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार दिखा।

बाजार सूत्रों ने कहा कि आगामी होली त्योहार के साथ साथ कुछ अन्य त्योहारों के मद्देनजर खाद्यतेलों की मांग बढ़ी है जिससे कारोबारी गतिविधियां तेज हुई हैं। इससे सभी तेल-तिलहन कीमतों को समर्थन मिला है।

मलेशिया एक्सचेंज सुधार के साथ बंद हुआ जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में घट-बढ़ है।

उन्होंने कहा कि खाद्यतेलों के दाम में आये सुधारों के बावजूद सूरजमुखी, मूंगफली, सोयाबीन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दाम पर क्यों बिक रहे हैं, इसके बारे में सरकार को खोज-खबर लेनी चाहिये। इसके अलावा नेपाल के रास्ते बिहार में कुछ मात्रा में सस्ता खाद्यतेल आ रहा है जो बिहार के अलावा अन्य जगहों तक जा रहा है। इसको संभालने की जरुरत है क्योंकि बेशक इस तरह के खाद्यतेल सीमित मात्रा में आ रहे हैं पर इससे कारोबारी धारणा और खराब हो रही है।

सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा मिलावटी बिनौला खल का कारोबार पर भी नकेल कसने की जरुरत है क्योंकि इससे भी कारोबारी धारणा प्रभावित हो रही है और इसका असर बाकी तेल-तिलहनों पर भी आ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज कपास नरमा के दाम फिर से 25-50 रुपये क्विंटल बढ़े हैं मगर नरमा के आवक की मात्रा सीमित बनी हुई है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,250-6,350 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 5,600-5,925 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 14,350 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,200-2,500 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,350-2,450 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,350-2,475 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,350 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,900 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 13,800 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,250-4,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 3,950-4,050 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण