विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच लगभग सभी तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

Ads

विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच लगभग सभी तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - August 9, 2021 / 07:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच मांग प्रभावित होने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन सहित लगभग खाद्य तेल-तिलहनों के भाव गिरावट दर्शाते बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया में 1.5 प्रतिशत और शिकॉगो एक्सचेंज में एक प्रतिशत की गिरावट थी। इससे पूरे कारोबार में मंदी छा गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार ने देश में पशु चारे और मुर्गीदाने के लिए सोयाबीन तेल रहित खल (डीओसी) की कमी को देखते हुए इसका आयात करने की इजाजत दी है। लगभग डेढ़ दो महीने में सोयाबीन की अगली फसल आने के बाद स्थिति में सुधार होने की अपेक्षा है।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों की लगभग 70 प्रतिशत जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भरता खत्म करनी होगी और तेल-तिलहनों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाना होगा। यही तेल आत्मनिर्भरता का एक मात्र टिकाऊ विकल्प हो सकता है। सरकार ने देश में खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करने पर जोर दिया है इससे सभी अंशधारकों में काफी उत्साह है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन – 7,850 – 7,850 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली – 6,295 – 6,440 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,250 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,195 – 2,325 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,510 -2,560 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,595 – 2,705 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 15,100 – 17,600 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,800 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,750 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,335 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,650 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,100 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,400 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,300 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 9,700 – 9,800, सोयाबीन लूज 9,500 – 9,600 रुपये

मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय